पिम्पल हटाने के पांच घरेलु नुस्खे। Home Remedies for Acne
पिम्पल हटाने के पांच घरेलु नुस्खे
धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन के साइड इफैक्ट हमारी स्किन को खराब करते हैं। ऐसे में पिंपल्स की प्रॉब्लम कॉमन हो गई है। इसके अलावा उम्र के साथ बॉडी में होने वाले बदलाव, ऑयली स्किन और अनहेल्दी डाइट आदि भी इस प्रॉब्लम की वजह बनते हैं। पिंपल्स में दर्द तो होता है ही, पर ठीक होने के बाद भी कई बार ये अक्सर अपना निशान छोड़ जाते हैं। हममे से ज्यादातर लोग पिंपल्स दूर करने के लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करने को तैयार रहते हैं, लेकिन इनका भी कोई खास फायदा नहीं होता। जबकि कुछ आसान घरेलू नुस्खे इस प्रॉब्लम को खत्म कर सकते हैं।
1. मुल्तानी मिट्टी
जैसा की आप जंतर है मुल्तानी मिट्टी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है चाहे पिम्पल हटाने हो या बालों को झरने से रोकना हो सभी चीजों मे ये कारगर साबित होती है । आज हम बताएंगे की आप इसे कैसे उपयोग कर सकते हैँ। पहले दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले उसमे आधा चम्मच हल्दी मिलाये, थोड़ा सा कच्चा दूध, एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलो वेरा जेल, एक चम्मच गुलब जल सभी को मिलाकर कर अपने चेहरे पर लगा ले, इसे लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें उसके बाद इसे लगाए । आप इसे सप्ताह मे दो बार लगा सकते हैँ ।
2. बेसन
आप बेसन से भी अपने पिम्पल या चेहरे के दाग़ धब्बो को हटा सकते हें । उसके लिए आप पहले दो चम्मच बेसन ले और उसमे आधा चम्मच हल्दी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच एलो वेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके लगा ले इससे आपको बहुत फायदा होगा। आप इस होम रेमेडीज को एक बार जरूर try करें।
3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा के एक नहीं, कई आयुर्वेदिक गुण हैं। इसे खाया भी जा सकता है और लगाया भी जा सकता है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए यह अतिउत्तम है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म किया सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं। एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगाएं। यदि आपके पास विटामिन ई के कैप्सूल उपलब्ध हैं तो उसे इसमें मिलाकर लगाएं।
4. नीम
पिम्पल्स ठीक करने के लिए यह एक बेहद प्रभावी औषधि है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं। नीम को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एप्पल साइडर विनेगर व शहद के साथ मिलाकर लगाएं। विनेगर की जगह नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर जो आसानी से मिल जाए उसे ही इस्तेमाल करें। इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं,पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा आप नीम का पानी भी तैयार कर सकते हैं। इसे आइसट्रे में डाल दें और उन क्यूब्स को चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें।
5. टूथपेस्ट
पिम्पल्स को हटाने के लिए वाइट टूथपेस्ट काफी असरदार है। यह बर्फ की तरह काम करता है। त्वचा जलने पर भी इसे लगाया जाता है। मगर ध्यान रहे कि टूथपेस्ट जेल वाला न हो अन्यथा आपको जलन हो सकती है। इसमें बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ट्राइक्लोसैन जैसे पदार्थ मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से मुंहासें जल्दी सूख जाते हैं। इसे प्रतिदिन दो बार लगाएं। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
निष्कर्ष
उपरोक्त दिए गए घरेलू उपायों से आप अपने पिम्पल ठीक कर सकते हैं। उचित स्किन केयर रूटीन के साथ आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना होगा। यदि समस्या ज्यादा हो तो आप किसी अच्छे चर्मरोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। अन्यथा आपको कहीं जाने कि आवश्यकता नहीं है। संतुलित आहार और घर के बने लेप चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
पिम्पल्स से बचाव के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं
पिम्पल्स के लिए पीले और नारंगी रंग के फल व सब्जियां ही खाएं। अत्याधिक कैलोरी वाले फलों से परहेज करें। हालांकि आम पीला फल है, लेकिन उसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। टमाटर को त्वचा पर लगाकर जितना फायदा है उतना खाने में भी है। पालक और दाल जरूर खाएं। इनमें फाइबर होता है। कद्दू और लौकी खाएं। फलों में चीकू, आम और केला नही खाने हैं आपको, बाकी सब खा सकते हैं। कद्दू के बीज भी इसमें फायदा पहुंचता है। तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें। ऑयली फूड, चॉकलेट [5] और जंक फूड न खाएं। हाई फैट फूड और ज्यादा मीठी चीज़ों से परहेज करें।
Comments
Post a Comment